Bhopal News: दो महिलाओं ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: एक महिला ने जहर तो दूसरी नवविवाहिता ने फांसी लगाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) खुदकुशी की घटनाओं से जुड़ी है। शहर में दो महिलाओं ने आत्महत्या की है। इसमें एक महिला ने फांसी तो दूसरी महिला ने जहर पिया था। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सास ने लटके हुए देखा

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार राधापुरम कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। यह घटना 23—24 जून की दरमियानी रात हुई थी। फांसी लगाने वाली पूनम गोंडेश्वर पति दीपक गोंडेश्वर उम्र 26 साल के रुप में पहचान हुई है। उसका पंचशील नगर स्थित भीम नगर मेें मायका है। दीपक गोंडेश्वर (Deepak Gondeshwar) के साथ उसकी शादी 2014 में हुई थी। पूनम गोंडेश्वर (Poonam Gondeshwar) की दो बेटियां हैं। पति गोविंदपुरा स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। फंदे पर लटके हुए सास ने देखा था। पुलिस को सूचना पीपुल्स अस्पताल से मिली थी। परिजन उसको फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

जेल के सामने लाश मिली

Bhopal News
प्रतीकात्मक फोटो

इधर, बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार सविता बाई गौर पति गोपाल गौर उम्र 25 साल की मौत हो गई है। वह जमूसरा कला की रहने वाली थी। सविता बाई (Savita Bai) की शादी छह साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। उसका मायका विदिशा में है। उसने कीटनाशक दवा पिया था। जिसके बाद परिजनों ने एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की सूचना पुलिस का अस्पताल से मिली थी। महिला के शव का बैरसिया अस्पताल में पीएम कराया गया। गांधी नगर स्थित एक व्यक्ति की लाश मिली थी। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना जेल प्रहरी नेतराम कुम्हारे (Netram Kumhare) ने दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलोनी के बीच में कर दी अंत्येष्टि
Don`t copy text!