Bhopal News: मंत्री का ओएसडी बनकर करते थे अवैध वसूली

Share

Bhopal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन और ट्रांसफर कराने का देते थे झांसा

Bhopal News
बहरुपिए पर केन्द्रीत सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हबीबगंज इलाके से मिल रही है। यहां पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंत्री के ओएसडी के नाम पर लोगों से ट्रासंफर—पोस्टिंग के नाम पर उगाही कर रहे थे। ऐसा करने के लिए आरोपी ओएसडी के हमनाम होने का फायदा उठाता था। इस काम में उसका सहयोग एक कियोस्क संचालक भी करता था। जिसको पुलिस ने सहआरोपी बनाया है। आरोपियों ने करीब दो दर्जन लोगों को झांसा देकर हजारों रुपए ऐंठ लिए हैं।

सिम का कराया इंतजाम

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार शिकायत महेंद्र सिंह द्विवेदी (Mahendra Singh Diwedi) की तरफ से की गई थी। वे महिला बाल विकास विभाग में संयुक्त निदेशक हैं। वे मध्य प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (Minister Mahendra Singh Sisodiya) के ओएसडी भी है। जिनके पास महिला विकास का विभाग है। इस संबंध में अनूपपुर से जानकारी महेंद्र सिंह द्विवेदी को मिली थी। यहां कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रमोशन और ट्रांसफर कराने के नाम पर पैसे लिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की। इस मामले में पुलिस ने रीवा स्थित बघेडी चाकघाट निवासी महेन्द्र कुमार तिवारी (Mahendra Kumar Tiwari) को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की गई जिसने अपराध करना कबूला। वह जिस नंबर से बातचीत करता था वह अंकित मिश्रा ने मुहैया कराई थी।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

यह भी पढ़ें:   MP Migrant Worker Misery: लाठी दिखाकर बस को खदेड़ा फिर Operator को मनाते रहे पुलिस के अफसर

तीन लाख रुपए जब्त

Bhopal News
File Image

पुलिस ने ​इलाहाबाद निवासी 21 वर्षीय अंकित मिश्रा (Ankit Mishra) को भी गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित मिश्रा कियोस्क संचालक भी है। लोगों से लिया जाने वाला पैसा अंकित मिश्रा अपने खाते में लेता था। जिसमें उसका भी कमीशन तय था। आरोपी 31 वर्षीय महेन्द्र कुमार तिवारी छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में रहता था। वहां भी उसने भाजपा अध्यक्ष अशोक पांडे (Ashok Pande) बनकर एक करोड़ रुपए की ठगी कर चुका था। वहां के मामले में भी आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन लाख रुपए के अलावा तीन मोबाइल फोन और चार सिम जब्त की है।

Don`t copy text!