Bhopal Murder News: भाभी के चरित्र पर था देवर को शक, उतारा मौत के घाट

Share

Bhopal Murder News: हत्या के बाद फरार हुए देवर को पुलिस ने मशक्कत के बाद हिरासत में लिया

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Murder News) बैरसिया इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला की बड़ी बेरहमी से उसके देवर ने हत्या कर दी है। उसको कुल्हाड़ी का सीधा वार पांच बार किया गया था। इसके बावजूद वह जीवन और मौत से जूझते हुए अस्पताल पहुंची। यहां उसे हमीदिया भेजा जाता उससे पहले उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे चरित्र पर शंका बताई जा रही है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

जेठानी ने बताई पूरी कहानी

नजीराबाद थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह (Bharat Pratap Singh) ने बताया कि 307/302/294 (जानलेवा हमला, हत्या और गाली गलौज) का केस 3 जून की रात लगभग पौने ग्यारह बजे दर्ज किया गया है। घटना ग्राम मजीदगढ़ इलाके की है। इस मामले का आरोपी सुनील अहिरवार (Sunil Ahirwar) है। उसने भाभी केदार बाई अहिरवार पति रमेश अहिरवार उम्र 35 साल की कुल्हाड़ी मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। एफआईआर मृतक की जेठानी धापू बाई उम्र 30 साल की शिकायत पर दर्ज की गई है। हत्या का यह मामला शाम चार बजे का है। इससे पहले पुलिस ने रात लगभग नौ बजे केदारबाई (Kedar Bai Ahirwar) की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था। यह सूचना पुलिस को बैरसिया अस्पताल से मिली थी।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   दर्दनाक हादसा : रक्षाबंधन के दिन बहन का पूरा परिवार खत्म

तकनीकी पेंच पर यह बोले टीआई

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुनील अहिरवार भाभी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर घर में कई बार विवाद हो चुका था। इसी बीच घटना वाले दिन भैस चली गई थी। जिसके कारण देवर—भाभी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने पांच बार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। आरोपी भोपाल में होटल में नौकरी करता था। लॉक डाउन के चलते अभी गांव में रहता है। मृतका की शादी 17 साल पहले मकसूदनगढ़ में हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल ने मर्ग की सूचना दी थी। जांच करने वाला अधिकारी मौके पर था। इसलिए इन दोनों के बीच में समय का अंतर था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Don`t copy text!