Bhopal News: थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मायके जाने को मजबूर महिला

Share

Bhopal News: बीमार पत्नी के चाय नहीं बनाने पर उसके पति ने क्रूरता की हदें लांधी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय संस्कृति अभी भी पुरूष प्रधान होने की कपोल कल्पनाओं से बाहर नहीं आ सकी है। यह बात हम दरअसल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पुरूष प्रधान समाज से आने वाले पुलिस कर्मचारी ने पीड़िता को मायके भेज दिया। ऐसा नहीं है कि यह गुपचुप किया गया बल्कि इसका उल्लेख बकायदा एफआईआर में भी हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

दो बच्चों की हो चुकी है मौत

रातीबड़ स्थित सूरज नगर में यह घटना हुई थी। पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल, 2018 में हुई थी। पीड़ित महिला के दो बच्चों की मौत हो चुकी है। फिलहाल उसकी अभी एक बच्ची है जिसकी उम्र महज एक साल है। मारपीट की घटना 27 मार्च की सुबह 7 बजे हुई थी। उसने बताया कि तबीयत बिगड़ने के कारण चाय बनाने से पति को इंकार कर दिया था। पति ने गाली—गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह बेटी को छोड़कर अपने मायके चले जाए। पीड़िता ने अपने परिचित अंकल और उसकी मां—बहन को फोन लगाकर बुलाया। जिसके बाद वह थाने पहुंची। पुलिस ने 107/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत मामले में प्रकरण दर्ज
Don`t copy text!