Bhopal Rape News: “डर” फिल्म का “राहुल” याद है ना

Share

Bhopal Rape News: उसी डर फिल्म का दूसरा पार्ट भोपाल में उजागर, शादीशुदा महिला से शारीरिक संबंध बनाने करता था मजबूर

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एकतरफा प्यार में जुनून वाली फिल्म डर आपको याद होगी। यह फिल्म 1993 में बनी थी जिसमें मुख्य भूमिका शाहरुख खान ने निभाई थी। उसी फिल्म में उसका नाम राहुल था। वह जूही चावला जो शादीशुदा थी उसको परेशान करता था। कुछ इसी अंदाज में एक मामला कोलार से सामने निकलकर आया है। इस मामले का आरोपी शादीशुदा महिला से शारीरिक संबंध (Bhopal Rape News) बनाने के लिए दबाव डालता था। ऐसा नहीं करने पर वह महिला के पति और उसके बच्चोें की हत्या करने की धमकी देता था। इसी डर में वह दो महीनों से शारीरिक शोषण का शिकार हो रही थी।

शादी में हुई थी पहचान

पीड़िता मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसकी शादी विदिशा में 2009 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रोजगार की तलाश में परिवार भोपाल आया। पति ठेकेदारी का काम करता है। उसके एक मुंहबोले भाई की शादी जनवरी, 2020 में उज्जैन में हुई थी। वह कोर्ट मैरिज थी जहां उसकी पहचान नीरज जाटव से हुई। वह उसके पति के मुंहबोले भाई का भांजा हैं। वह भी भोपाल कोलार स्थित सनखेड़ी में मां और दो बहनों के साथ रहता हैं। दोनों ने एक—दूसरे के नंबर कोर्ट मैरिज की तस्वीरें लेने—देने के बहाने लिए गए। नीरज अक्सर बात करने की कोशिश करता था। तंग आकर पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: स्कूल संचालक को लूटने के बाद अकाउंटेंट को भी ठगा
Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

ऐसा करने से नाराज होकर नीरज जाटव पीड़िता के घर पहुंच गया। दोनों की इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। उसी दौरान उसने कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद उसकेे साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए गए। यह घटना पीड़िता के साथ फरवरी, 2021 में हुई थी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो। नीरज को पकड़कर लोगों ने उसकी पिटाई भी लगाई। पति के घर आने पर उसको लोगों ने घटना की जानकारी दी थी। पति से डर के कारण उसने बलात्कार की बात उस दिन नहीं बताईं। नीरज के परेशान करने वाली बात का पता चलने पर उसके घर पति पहुंच गया। जहां उसकी मां ने यकीन दिलाया की वह अब ऐसानहीं करेगा। मां ने कोलार थाने पहुंचकर नीरज की करतूत भी बताई थी।

घर में की तोड़फोड़

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

थाने से छूटने के बाद नीरज कुछ दिन शांत रहा। फिर वह पीड़िता के पति और बच्चों को मारने की धमकी देकर परेशान करने लगा। धमकाकर नीरज कोलार की होटलों के कमरे में उसे ले जाता था। वहां उसके साथ संबंध बनाता था। नीरज जाटव रविवार शाम सात बजे पीड़िता के घर पहुंच गया। वह उसे साथ चलने के लिए मजबूर करने लगा। विरोध करने पर नीरज ने पीड़िता के साथ मारपीट की। उसने घर में रखी टीवी भी फोड़ दी। नीरज बोला अब वह उसके परिवार को बर्बाद कर देगा। पीड़िता ने द क्राइम इंफो से बातचीत में उसके साथ हुई सारी आपबीती साझा की। कोलार थाना पुलिस ने आरोपी नीरज जाटव के खिलाफ मंगलवार शाम पांच बजे धारा 376/376/2एन/450/323/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, बुरे इरादे से घर में घुसना, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बस ड्रायवर नशे की हालत में टॉवर पर चढ़ा
Don`t copy text!