Bhopal Political News: गृहमंत्री निवास पहुंचे कांतिलाल भूरिया

Share

Bhopal News: सौजन्य मुलाकात बताकर वायरल किए गए वीडियो और तस्वीरें

Bhopal Political News
कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से निवास पर मुलाकात करते हुए— गृहमंत्री निवास से जारी साभार ली गई तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Political News) राजनीतिक क्षेत्र से मिल रही है। कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuriya) बुधवार को गृहमंत्री निवास पहुंचे। इस घटनाक्रम को गृहमंत्री निवास से सौजन्य मुलाकात बताया गया। लेकिन, इस बंद कमरे में हुई मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए वायरल भी हुई। यह खबर कांग्रेस पार्टी में पहुंचने के बाद खलबली भी देखी गई। दरअसल, कुछ महीनों बाद प्रदेश के तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं।

कांग्रेस में मचा कोहराम

झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया पूर्व सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। भूरिया कांग्रेस में बड़ा आदिवासी चेहरा है। जिसके जरिए कांग्रेस भविष्य की रणनीति बना रही है। इस बीच मुलाकात ने कांग्रेस खेमे में खलबली मचा दी है। दरअसल, ऐसे ही मुलाकातों के बीच कमलनाथ सरकार रातों रात गिर गई थी। यह मुलाकात केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Minister Jyotiraditya Scindia) के साथ हुई थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश में बहुत बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो गया था।

यहां होने है उप चुनाव

Bhopal Political News
दिवंगत बृजेन्द्र सिंह राठौर

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। इसमें खंडवा लोकसभा दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chouhan) के कोरोना से निधन के चलते रिक्त है। इसी तरह झाबुआ में जोबट, सतना के रैगांव और टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर विधानसभा में उप चुनाव होना है। पृथ्वीपुर विधानसभा कांग्रेस के पास थी। यहां से पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर थे। जिनका कोरोना की वजह से निधन हुआ था। इसी तरह सतना (Satna) के रैगांव की सीट भाजपा के पास थी। विधायक जुगुल किशोर बागरी के निधन से यह सीट खाली हुई है। झाबुआ (Jhabua) के जोबट से कांग्रेस नेत्री कलावती भूरिया विधायक थीं। जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें:   एमसीयू में गड़बड़ी पर 40 मिनट दी सफाई, सवाल दागे तो भावुक हुए सांसद सिन्हा

यह दावेदार आ रहे सामने

सतना के रैगांव में भाजपा—कांग्रेस ने आंतरिक सर्वे करा लिया है। इस क्षेत्र में बसपा का भी दखल है। भाजपा की तरफ से जुगुल किशोर बागरी के बड़े बेटे पुष्पराज या उनकी बहू वंदना बाकरी को अवसर देने की चर्चा है। इसी तरह इलाके से रानी बागरी, राकेश कोरी और सत्यनारायण बागरी भी दम लगा रहे हैं। सत्यनारायण बागरी आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता भी है। यहां से कांग्रेस के नेता उषा चौधरी, प्रभा जीतू बागरी, कल्पना वर्मा, गया बागरी और प्रागेन्द्र बागरी अपना नाम आगे कर रहे हैं। कल्पना वर्मा (Kalpana Verma) पिछला विधानसभा चुनाव हार गई थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!