Bhopal News: कियोस्क संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: दस साल पहले जिसे भाभी बोलता था उसके पति की मौत के बाद डोरे डालकर प्रेम जाल में फंसाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कियोस्क संचालक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज हुआ है। यह प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर विधवा महिला के साथ ज्यादती की थी। यह सिलसिला 2016 से चल रहा था। आरोपी ने अब शादी से इंकार कर दिया तो पीड़िता थाने पहुंच गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 39 साल है। वह मिसरोद थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता के दो बच्चे है। उसके पति की 2015 में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मदद करने के बहाने पति का दोस्त अनिल निसाद (Anil Nisad) आता—जाता था। ऐसा करते हुए वह पीड़िता के नजदीक आ गया। उसने 2016 में दोस्ती का प्रस्ताव रखा था। जिसको पीड़िता ने स्वीकार लिया। इसके बाद दोनों के बीच मेल—मुलाकातें होने लगी। धीरे—धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। आरोपी कियोस्क सेंटर (Kiosk Center News) चलाता है। यह कारोबार उसका स्वयं का है। अब आरोपी ने शादी से किनारा करते हुए मुलाकातें ही करना बंद दिया। जिसका विरोध किया तो दोनों के बीच कलह होने लगी। इन्हीं बातों से तंग आकर पीड़िता मिसरोद थाने पहुंच गई। पुलिस ने 30 जून को बलात्कार का प्रकरण 305/25 दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई श्वेता शर्मा (SI Shaweta Sharma) कर रही हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छुरी मारी फिर कार चढ़ा दी
Don`t copy text!