Bhopal News: विधवा महिला से घर में घुसकर की छेड़छाड़ 

Share

Bhopal News: बच्चों के जाते ही घर में वारदात के इरादे से घुसा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विधवा महिला से एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ उभद्रता की। घटना के दौरान उसके बच्चे बाहर गए थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी थाना इलाके की है। जिस व्यक्ति के खिलाफ यह प्रकरण दर्ज हुआ है वह अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ऐसे घुसा घर के भीतर

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर की दोपहर लगभग पौने दो बजे 377/22 धारा 454/354/354—क/506 (दिनदहाड़े घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 30 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी अब्दुल हफीज (Abdul Hafiz) है। पुलिस के अनुसार घटना के समय उनके बच्चे स्कूल गए थे। खबर है कि पीड़िता के पति की बीमारी की वजह से मौत हुई थी। महिला घर में अकेली थी। तभी अब्दुल हफीज घर का दरवाजा खुला देखकर घुस आया। उसने महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पीड़िता ने उसको रोकना चाहा तो वह नहीं माना। शोर मचाने पर वह भाग गया। इस मामले की जांच एएसआई राजेश दुबे (ASI Rajesh Dubey) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  ब्ल्ड बैंक के प्रभारी डॉक्टर ने फांसी लगाई
Don`t copy text!