Bhopal Property Fraud: करोड़ों रुपए बटोरकर फर्जी बिल्डर फरार

Share

Bhopal Property Fraud: थाने में दर्ज है शातिर जालसाज के खिलाफ गबन का भी मुकदमा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लोगों को घर के सपने दिखाकर एक फर्जी बिल्डर लूटकर भाग गया। वह करीब तीन करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करके भागा है। घटना भोपाल सिटी (Bhopal Property Fraud) के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है उसके खिलाफ कुछ महीने पहले गबन का भी प्रकरण दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को अभी तक दबोच नहीं पाई है।

इनाम घोषणा की तैयारी में हैं अफसर

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 23 जनवरी की दोपहर लगभग दो बजे 67/22 धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज किया गया है। घटना निरुपम शॉपिंग काम्पलेक्स की है। जिसकी शिकायत विजय छपारे पिता रामदास छपारे उम्र 47 साल ने दर्ज कराई है। वह भेल संगम कॉलोनी में रहता है। इस मामले में आरोपी दीपक​ विश्वकर्मा (Deepak Vishawkarma) है। मामले की जांच एसआई सुधाकर शर्मा (SI Sudhakar Sharma) ने की थी। आरोपी ने प्लॉट पर डुप्लेक्स बनाने का चार लोगों से करार किया था। जिसके बदले में उसको 85 लाख, 73 हजार 500 रुपए दिए गए थे। पुलिस ने बताया कि डीबी एसोसिएट नाम से फर्म चलती है। जहां दीपक विश्वकर्मा मिला था। उसने प्लॉट देखाकर एक लाख रुपए लेकर बुकिंग करा दी। जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो आरोपी भाग गया। दीपक विश्वकर्मा ने गणेश नगर में प्लॉट दिखाया था। यह फर्जीवाड़ा केवल विजय छपारे (Vijay Chhapare) के साथ उसने नहीं किया। ऐसा झांसा आरोपी ने तीन अन्य व्यक्तियों के साथ भी दिया था। जिनके नाम का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!