Bike Thief Gang : तीन मालिकों का पता चला पांच का रहस्य बरकरार

Share
Bike Thief Gang
वाहन चोर गिरोह की जानकारी देते हुए एएसपी संजय साहू

मास्टर चाबी की मदद से दो पहिया वाहन चुराने वाले गिरोह का एक साथी दबोचा, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागा

भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह (Bike Thief Gang) का खुलासा किया है। यह गिरोह अब तक कितने वाहन चुरा चुका है, इस संबंध में पकड़ में आए एक व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। हालांकि आठ बाइ​क पुलिस की टीम बरामद कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार शहर में हुई सिलसिलेवार लूट के बाद चैकिंग बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि शाहपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर इलाके में दो संदिग्ध घुम रहे हैं। उनके पास एक बाइक है जिसमें नंबर भी नहीं है। पुलिस की टीम रवाना हुई और पकड़ा गया। धरपकड़ के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। लेकिन, उसका दूसरा साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वाहन चोर (Bike Thief Gang) है। वह हनुमानगंज इलाके से चुराई गई बाइक को बेचने जा रहा था।

पुलिस ने दावा किया है कि बरामद वाहनों की कीमत साढ़े चार लाख रुपए है। इनमें से तीन वाहन मालिकों का पता चला है। बाकी पांच अन्य की तलाश की जा रही है। यह वाहन तलैया, हनुमानगंज और श्यामला हिल्स से चोरी (Bike Thief Gang) किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी राजा मियां पिता मुख्तार खांन उम्र 24 साल नि ग्राम बबुली बाला थाना अहमदपुर सीहोर है। उसका फरार साथी प्रेम गुर्जर है जो अहमदपुर थाना जिला सीहोर का रहने वाला है। पुलिस ने प्रेम गुर्जर के बाड़े से चार बाइक बरामद की है। तीन बाइक राजा मियां के मकान से बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: पुलिस की बनाई हुई झूठी कहानी में पत्नी को फंसाया

एएसपी संजय साहू ने बताया कि  आरोपी मास्टर चाबी से हैंडल लॉक खोलकर चुराते थे फिर उसे बेच देते थे। राजा ने पूछताछ में बताया है कि उसके फरार साथी प्रेम ने कुछ अन्य बाइक (Bike Thief Gang) बेची है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा पांच बाइक जिनके मालिक नहीं मिले हैं उनका पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रेम के गिरफ्तार होने पर कुछ अन्य चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।

Don`t copy text!