Bhopal News: रिश्ता तोड़ने पर मंगेतर धमकाने पहुंचा

Share

Bhopal News: आत्महत्या करके परिवार को फंसाने की दे रहा था धमकी, युवती को फोन करके कर रहा था परेशान

Bhopal News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। सगाई टूटने से नाराज एक युवक लड़की के परिजनों को धमकाने पहुंच गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिकायत वृद्धा ने दर्ज कराई है। जिसकी भतीजी की शादी उससे होने वाली थी। लेकिन, उसके चरित्र और व्यवहार को लेकर परिजनों को पता चला तो रिश्ता तोड़ा गया। इसी बात से वह आगबबूला होकर लड़की के परिजनों को परेशान कर रहा था।

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 60 वर्षीय महिाल ने दर्ज कराई। वह बरखेड़ी इलाके में रहती है। पीड़िता की भतीजी 24 साल की है। जिसकी परवरिश चाची ने की है। परिवार ने देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) पिता स्वर्गीय बाबूलाल यादव से रिश्ता तय करने का सोचा था। वह ऐशबाग स्थित सुभाष नगर (Subhash Nagar) में रहता है। अभी रिश्ते की बात चल ही रही थी। शादी दीपावली पर करने की बात उसके सामने रखी थी। इस बात पर देवेंद्र यादव का कहना था कि वह तुरंत शादी करेगा। ऐसा करने पर पीड़ित परिवार को शक हुआ। इस कारण उसके भाई प्रकाश यादव (Prakash Yadav) से उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह घर से अलग रहता है। उसके बारे में सही रिपोर्ट नहीं मिलने पर रिश्ता को टाला जाने लगा। यह बात आरोपी को पता चल गई। वह दोस्त के साथ उनके घर आ धमका। परिवार को यह बोलकर परेशान करने लगा कि वह आत्महत्या करेगा और लड़की समेत पूरे परिवार को फंसा देगा।  वह लड़की को फोन करके भी धमका रहा है। पुलिस ने इस मामले में 320/23 धारा 294/506/34 (गाली—गलौज, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज कर लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Roobbery: चोरों को अब पैसा नहीं किराना चाहिए
Don`t copy text!