Bhopal News: नौ दिन पहले सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज

भोपाल तेज रफ्तार जायलो कार की टक्कर से दुर्घटना में दो युवको की मौत हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। घायलों को बैरसिया और हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने दस दिन तक जांच के बाद वाहन चालक का पता लगा लिया। अब उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन को जब्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।
शादी समारोह से लौटते समय हुई दुर्घटना
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 08 मई को खेरखेड़ी पुलिया के पास रात 11 बजे हुई थी। जायलो कार मकसूदनगढ़ की तरफ से आ रही थी। बाइक (Bike) एमपी—08—एमएफ—1463 पर गोलू कुशवाहा (Golu Kushwah) और घनश्याम कुशवाहा (Ghanshyam Kushwah) सवार थे। दोनों राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिल्लापुरा के रहने वाले थे। वे बैरसिया (Berasia) में स्थित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। नजीराबाद पुलिस मर्ग कायम करके मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने राजकुमार कुशवाहा (Rajkumar Kushwah) पिता देवी सिंह कुशवाहा उम्र 24 साल के बयान दर्ज किए। वह राजगढ़ जिले के सुठालिया का रहने वाला है। उसने बताया कि दुर्घटना जायलो एमपी—04—टीए—1459 वाहन चालक की लापरवाही से हुई थी। गोलू कुशवाहा की बैरसिया अस्पताल (Berasia Hospital) में मौत हो गई थी। यह सूचना पुलिस को डॉक्टर अंकित श्रीवास्तव (Dr Ankit Shrivastav) ने दी थी। घनश्याम कुशवाहा पिता गोपाल सिंह कुशवाहा उम्र 25 साल को को हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया था। यहां अगली सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह राजगढ़ जिले के मधुसुदनगढ़ में स्थित श्रीराम कॉलोनी (Shri Ram Colony) में रहता था। पुलिस ने जांच के बाद यह प्रकरण 122/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।