Bhopal News: सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारी, हालत नाजुक

Share

Bhopal News: सिर में आई गंभीर चोट, बेटे की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो गया है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसे सिर में गंभीर चोट आई है। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घर लौटते समय हुई दुर्घटना

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना 18 मई की रात लगभग बारह बजे हुई थी। दुर्घटना चूना भट्टी चौराहे के पास एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के सामने हुई। हादसे में कोलार रोड थाना क्षेत्र स्थित ललिता नगर (Lalita Nagar) के पास ओम नगर (Om Nagar) बस्ती में रहने वाला विनोद तागडे (Vinod Tagde) गंभीर रुप से जख्मी है। उसे दुर्घटना के बाद पहले जेपी फिर वहां से गंभीर मामला बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मोहित तागडे (Mohit Tagde) पिता विनोद तागडे उम्र 25 साल की शिकायत पर प्रकरण 106/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक (Bike) एमपी—04—एनवाय—2041 है। विनोद तागडे सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) की जॉब करते हैं। वह अपने साधनों से घर लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई थी। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से वह होश में नहीं हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!