Bhopal News: सूदखोरी के दो मामले दर्ज

Share

Bhopal News: पैसा मांगने के बहाने घर में आकर करता था छेड़छाड़

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में सूदखोरी के दो मामले दर्ज किए गए है। यह मामले क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज किए गए हैं। इसमें एक मामले में आरोपी पैसा लेने के बहाने घर जाता था। वहां उसके साथ वह गंदी हरकतें भी करता था।

चे​क बाउंस का केस दर्ज कराया

क्राइम ब्रांच थाने में 13 दिसंबर की रात लगभग सवा आठ बजे 328/21 धारा 294/506/3/4 (गाली—गलौज, धमकाना और ऋणियों के संरक्षण अधिनियम के तहत) प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी प्रमोद सिंह (Pramod Singh) है। शिकायत रविशंकर नगर निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई है। पीड़ित कारोबारी है जिसने 30 हजार रुपए का कर्ज लिया था। आरोपी ने कोरा चेक पैसा देते वक्त लिया था। पीड़ित ने छह महीने तक छह—छह हजार रुपए पैसा दिया। इसके बावजूद वह पैसा मांग रहा था। आरोपी ने जब पैसा नहीं मिला तो चेक बाउंस का केस दर्ज करा दिया।

चार महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

इसी तरह क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने 13 दिसंबर को ही शाम लगभग छह बजे 327/21 धारा 384/294/354/3/4 (ब्लैकमेलिंग, गाली—गलौज, छेड़छाड़ और ऋणियों के संरक्षण अधिनियम के तहत) प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी रमेश चांदवानी (Ramesh Chandwani) है। वह महिलाओं को ब्याज पर रकम देता था। चार महिलाओं ने बताया कि आरोपी को वह रकम दे चुकी थी। इसके बावजूद वह ब्याज माफ करने के नाम पर गलत काम करने के लिए बोलता था।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: गिफ्ट का झांसा देकर सायबर फ्रॉड

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!