Bhopal News: आबूधाबी के इंजीनियर के मकान का ताला टूटा

Share

Bhopal News: मेडिकल कॉलेज में पत्नी है नर्स, थाने में मुकदमा दर्ज

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर और अवधपुरी इलाके से मिल रही है। यहां सूने मकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपए का माल ले गए। एक मकान आबूधाबी में तैनात इंजीनियर का है। दोनों जगहों से सोने—चांदी के जेवरात और नकदी चोरी गई है।

ग्वालियर गया था परिवार

गांधी नगर थाना पुलिस ने 24 अगस्त की रात लगभग आठ बजे धारा 454/380 (दिनदहाड़े चोरी) का केस दर्ज किया है। घटना अब्बास नगर के नजदीक द बिलियर्ड कॉलोनी में हुई है। शिकायत स्वाति जोशी पति महेंद्र कुमार जोशी उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। पीड़िता मेडिकल कॉलेज में नर्स है। पति दुबई के आबूधाबी में इंजीनियर है। स्वाति जोशी (Swati Joshi) बेटे सजन और ननद सुहानी के साथ रहती है। राखी पर परिवार ग्वालियर (Gwalior) चला गया था। वहां से लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। घर से सोने—चांदी के जेवरात चोरी गए है। जिनकी कीमत अभी नहीं बताई गई है।

कानपुर से लौटकर पत्नी को पता चला

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

इसी तरह अवधपुरी थाना पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का केस दर्ज किया। घटना खजूरी कला सरला स्टेट इलाके की है। शिकायत सूर्य प्रकाश पिता रघुवीर प्रसाद उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। सूर्य प्रकाश (Surya Prakash) शहडोल गए थे और पत्नी कानपुर (Kanpur) गई हुई थी। वहां से लौटने पर ताला टूटा मिला। घर से सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 80 हजार रुपए का माल चोरी गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर संदिग्धों की धरपकड़ शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: अफसर को थमाया गया लाखों रूपए की रिकवरी का नोटिस

यह भी पढ़ें: दो राज्यों से चल रहा था सेक्सटोर्शन गिरोह, जिसमें तीसरे राज्य के कई लोग ऐसे फंसते चले गए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!