Bhopal News: मूक—बधिर समेत दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: घटना के संबंध में पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मूक—बधिर समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह दोनों घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर और कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। दोनों घटनाओं में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पिता भी रहते थे बीमार

गांधी नगर थाना पुलिस को मेहबूब खान ने 23—24 मार्च की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान बीडीए क्वार्टर निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र परमार (Jitendra Permar) के रूप में हुई है। वह मूक—बधिर था। परिवार में वह इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, पिता अक्सर बीमार रहते हैं। पिता की बीमारी का परिजन अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जितेंद्र परमार 5वीं कक्षा तक पढ़ा—लिखा था। घटना वाले दिन खाना खाकर वह बाहर टहल रहा था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे कमरे में देखा था। उसका शव पंखे पर रस्सी से लटक रहा था। गांधी नगर पुलिस मर्ग 11/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, कटारा हिल्स थाना पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज किया है। शव की पहचान लहारपुर रियान स्कूल के नजदीक रहने वाले संतोष राजपूत पिता राम प्रताप राजपूत उम्र 38 साल के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में घर लौटा था। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में संतोष राजपूत (Santosh Rajput) की फंदे पर लटकी उसकी लाश देखी थी। घटना स्थल के कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आयकर विभाग की महिला लेखाअधिकारी मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!