Bhopal News: सैलून संचालक से मोपेड मांगकर चंपत 

Share

Bhopal News: दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गबन का मुकदमा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सैलून संचालक से मोपेड मांगकर दो व्यक्ति ले गए। अब उनका कोई पता नहीं चल रहा है। जिस कारण सैलून संचालक ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

यह बोलकर सैलून संचालक को साथ ले गए

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार मामला 22 फरवरी की रात लगभग रात आठ बजे हुआ था। जिसकी शिकायत पीर मोहम्मद सलमानी (Peer Mohammed Salmani) पिता अमीवक उम्र 56 साल ने दर्ज कराई है। वह नवाब कॉलोनी (Nawab Colony) में रहता है। पीर मोहम्मद सलमानी का अशोका गार्डन स्थित परिहार चौराहे पर सैलून की दुकान है। उसके सैलून पर सतीश यादव (Satish Yadav) और मेहबूब आए। दोनों कई बार उसकी दुकान पर आते—जाते रहते थे। वे दोनों यह बोलकर उसकी मोपेड पर उसको बैठाकर ले गए कि सेमरा में एक व्यक्ति की कटिंग करना है। सेमरा मंदिर के पास उससे बोला कि वह उसे लेकर आ रहे हैं। इसके बाद वे दोनों वापस ही नहीं लौटे। फोन लगाने पर उन्होंने कॉल भी रिसीव नहीं किया। पुलिस ने एफआईआर में देरी की वजह का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल असलाम खान (HC Aslam Khan) कर रहे है। पुलिस ने 103/24 धारा 406 (अमानत में खयानत का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: गुंडे बुलवाकर घर में घुसे, महिलाओं से की मारपीट
Don`t copy text!