Bhopal News: होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: काम करने के बाद सोने फुटपाथ पर जाता था, आरआरएल तिराहे के नजदीक बेहोशी की हालात में मिला था

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। होटल में काम करने के बाद फुटपाथ पर सोने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी उसे छोडकर चली गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पत्नी का पता लगाया और दी जानकारी

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 4 मार्च की दोपहर साढ़े चार बजे हुई थी। आरआरएल तिराहा पर बेसुध हालात में वह मिला था। जिसकी पहचान हीरालाल कुशवाह (Hiralal Kushwah) पिता देवीलाल कुशवाह उम्र 46 साल है। वह फुटपाथ पर रहता था। हीरालाल कुशवाह हबीबगंज नाका स्थित राठौर होटल (Rathore Hotel) में जॉब करता था। फुटपाथ पर बेसुध पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसकी पत्नी कंचन कुशवाह (Kanchan Kushwah) से संपर्क किया। वह उसको छोड़कर जहांगीराबाद स्थित जिंसी चौराहे पर रहती थी। इस मामले की जांच एएसआई सुभाष त्यागी (ASI Subhash Tyagi) कर रहे हैं। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 13/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: बसों की टक्कर में जख्मी दो छात्र की मौत
Don`t copy text!