Bhopal Suspicious Death:  रिटायर्ड आर्मी हवलदार समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal Suspicious Death: पुलिस को कोविड मरीज होने का शक, टेस्ट रिपोर्ट मिलने का इंतजार

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suspicious Death) के गांधी नगर और बागसेवनिया इलाके में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। इनमें से एक मृतक आर्मी से रिटायर्ड हवलदार थे। वहीं दूसरे मामले में एक महिला की मौत पर सस्पेंस बरकरार है। पुलिस को लगता है कि वह कोविड से संक्रमित हैं। महिला का शव मर्चुरी रूम में सुरक्षित रखवा दिया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की जांच करेगी।

मॉर्निग वॉक के दौरान हादसा

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि बैरागढ़ स्थित आर्मी अस्पताल से बुधवार सुबह साढ़े सात बजे मौत की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी एसआई आरबी शर्मा (SI RB Sharma) ने बताया कि शव श्याम बहादुर सिंह (Shayam Bahadur Singh) उम्र 63 साल का था। मृतक का परिवार मूलत: बिहार में रहता है। परिजनों के साथ कैलाश नगर सीटीओ बैरागढ़ में खुद के मकान में रहते थे। वह आर्मी से रिटायर्ड हवलदार थे। घटना वाली सुबह रोज की तरह सैर करने पुराना एयरपोर्ट स्टेडियम के पास गए थे। अचानक दौड़ते समय बेसुध होकर गिर गए थे। आसपास के लोगों ने तत्काल आर्मी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

प्रेम विवाह किया था

Bhopal Suspicious Death
एम्स भोपाल—फाइल फोटो

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे एम्स अस्पताल से मौत होने की सूचना मिली थी। एसआई भोजराज सिंह (SI Bhojraj Singh) ने बताया गंगा शेख पति एजल शेख उम्र 40 साल के रूप में हुई। परिवार मूलत: बंगाल (Bengal) का रहने वाला था। दोनों 20—25 साल से यशोदा गार्डन बागमुगलिया में रहते थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बच्चा कॉलेज में पढ़ रहा है। पति कॉलोनी में ही चौकीदारी करता है। घटना वाली सुबह गंगा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एम्स अस्पताल के डॉक्टरों का बोलना है गंगा का कोविड टेस्ट के लिए सेंपल लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर मौत 
Don`t copy text!