Bhopal Suicide Case: नशे में धुत्त व्यक्ति ने फांसी लगाई

Share

Bhopal Suicide Case: दो लोगों ने फांसी लगाई, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शराब के नशे में एक व्यक्ति फंदे पर झूल (Bhopal Suicide Case) गया। वह कुछ दिनों से मां से पैसों की मांग कर रहा था। इधर, एक पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Hanging Case) की है। घटना स्थल से कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिला है।

इसलिए मांगी थी रकम

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि गोलू उर्फ राज राठौर (Golu@Raj Rathore) पिता स्वर्गीय देवीजी राठौर उम्र 30 साल ने आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया गोलू शिवाजी बाड़ा बरखेड़ा पठानी का रहने वाला था। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद उसका एक बच्चा भी है। वह सब्जी का ठेला लगाना और एसी सुधारने का काम करता था। गोलू शराब पीने का आदी था। एक सप्ताह पहले ही पत्नी मायके गई थी। कुछ दिनों से गोलू मां से कुछ पैसे देने की मांग कर रहा था। बुधवार सुबह हॉल के पंखे से लटककर उसने फांसी लगा ली थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप कर रही है तलाश, जानिए क्यों

पेड़ पर लटका मिला शव

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया ग्राम बोरबन निवासी देवा कुशवाह (Deva Kushwaha) पति जमना प्रसाद उम्र 23 साल ने बुधवार सुबह आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया पप्पू प्रायवेट पुताई का काम करता था। इधर, मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे तक पप्पू परिजनों के साथ था। बुधवार सुबह छह बजे गांव वालों ने जंगल में लगे खाकर के पेड़ में उसका शव लटका देखा था।

यह भी पढ़ें:   MP News : थाने में पति-पत्नी ने समझौता किया तो पुलिस ने बेरहमी से पीटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!