Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला

Share

Bhopal News: बाइक सवार और सायकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने दो व्यक्तियों की जान (Bhopal Road Mishap) ले ली। कार के ड्रायवर ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक—एक करके दो लोगों को टक्कर (Bhopal Road Accident) मारी थी। यह भीषण दुर्घटना भोपाल के नजदीक बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को टक्कर मारने वाली कार का नंबर मिल गया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

रायसेन की तरफ से आ रही थी कार

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 17 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे खजूरी कला पुलिया के नजदीक मोड़ पर हुई थी। तेज रफ्तार कार ने बाइक और सायकिल सवार को टक्कर मारी थी। इसमें बाइक सवार जगत पाल प्रजापति (Jagat Pal Prajapati) पिता सेवाराम प्रजापति उम्र 46 साल की मौत हो गई। जबकि सायकिल सवार गोवर्धन विश्वकर्मा (Govardhan Vishwkarma) उम्र 62 साल की भी मौत हो गई। दोनों छावनी इलाके में रहते थे। जगत पाल प्रजापति और गोवर्धन विश्वकर्मा आनंद नगर में मजदूरी करने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे। कार रायसेन की तरफ से आ रही थी। बाइक सवार जगत पाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 49—50/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी कार एमपी—04—सीआर—9034 की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: युवती का शव फंदे पर लटका मिला
Don`t copy text!