पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, 2 युवकों की मौत

Share

इवेंट कंपनी के कर्मचारी थे, 100 फीट की ऊंचाई से गिरे

Khandwa
सांकेतिक तस्वीर

खंडवा। (Khandwa) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हनुवंतिया (Hanuvantia) में चल रहे जल महोत्सव (Jal Mahotsav) में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार शाम 6 बजे पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के दौरान दो युवक हादसे के शिकार हो गए। दोनों युवक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी थे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आसमान में करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान ग्लाइडर में तकनीकि गड़बड़ी आ गई और वो तेजी से जमीन की तरफ आकर गिर गया।

जानकारी के मुताबिक करीब 100 फीट से ज्यादा की ऊंचाई से ग्लाइडर सीधे जमीन पर गिरा। उस में सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। पैराग्लाइडर के जाल को काटकर उन्हें निकाला गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसा मूंदी पुलिस थाना इलाके में हुआ। सब इंस्पेक्टर बीएस मंडलोई (SI BS Mandloi) ने बताया कि पैरामोटर में 100 फीट की ऊंचाई पर गड़बड़ी आई थी। मरने वालों की पहचान गजपाल सिंह उम्र 28 वर्ष और बालचंद दांगी उम्र 32 वर्ष के तौर पर हुई है। गजपाल राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। वहीं बालचंद मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का रहने वाला था।

घटना पर खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। उन्होंने पुनासा के एसडीएम को जांच सौंपी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि- खण्डवा के हनुवंतिया में हुई पैरा मोटरिंग दुर्घटना में दो अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News:  तेरह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी दोषी करार

यह भी पढ़ेंः वन अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!