डेढ़ लाख की लूट की वारदात को अंजाम देते पकड़ाई 3 लुटेरी

Share

वैन चालक को लूट कर भाग रही थी 4 महिलाएं

Women Loot Gang
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में महिला लुटेरी गैंग (Women Loot Gang) का पर्दाफाश हुआ है। यहां महिलाओं ने भी लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया है। करीब दो लाख की लूट के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। लुटेरी गैंग ने नॉर्थईस्ट दिल्ली में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी महिलाओं ने एक डिलेवरी वैन चालक से 1 लाख 60 हजार रुपए लूटे थे। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है। जब डिलेवरी वैन चालक नीरज बैग में 1 लाख 44 हजार रुपए लेकर जा रहा था। उसकी जेब में भी 22 हजार रुपए थे।

बहाने से रोकी थी वैन

दोपहर करीब 2.45 मिनट पर नीरज अपनी वैन से बावना रोड पर पहुंचा था। उसने देखा कि सड़क पर चार महिलाएं खड़ी है। वो उसे रोक ही थी, लिहाजा नीरज ने वैन रोक ली। बहाने से महिलाएं नीरज के पास आईं और उससे बात करना शुरु किया। नीरज वैन से नीचे उतर चुका था। इसी दौरान तीन महिलाओं ने उसे दबोच लिया। इस दौरान एक महिला ने वैन के डेसबोर्ड पर रखा पैसों से भरा बैग उठा लिया। तीनों महिलाओं ने नीरज की जेब से पर्स भी निकाल लिया।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाओं ने भागने की कोशिश की। इस दौरान नीरज ने चिल्लाना शुरु कर दिया। मदद की पुकार वहां मौजूद कांस्टेबल जगपाल ने सुन ली। जगपाल उसी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। वो तुरंत नीरज के पास पहुंचे और समय न गवांते हुए महिलाओं का पीछा किया। अकेले जगपाल ने तीन महिलाओं को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: पड़ोसी के ससुर ने गल्ला कारोबारी को चपत लगाई

पुलिस ने बताया कि लूटा गया पैसों से भरा बैग बरामद कर लिया गया है। बैग में 1 लाख 44 हजार रुपए मिले है। वहीं नीरज का पॉकेट लेकर चौथी महिला भागी थी। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देती थी। पूछताछ में कई घटनाओं का खुलास होसकता है।

यह भी पढ़ेंः वन अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!