Bhopal News: जो मिला उसे पीटकर धमकाते रहे

Share

Bhopal News: एक—एक करके दो फरियादी थाने पहुंचे, अलग—अलग मुकदमे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके से सामने आई है। यहां तीन आरोपी अलग—अलग गांव में जाकर गदर मचा रहे थे। उनसे जिसने भी गुजारिश की उसके साथ उन्होंने मारपीट की। यह खबर थाने पहुंची तो पुलिस ने दो अलग—अलग मारपीट के मुकदमे दर्ज कर लिए। इधर, कोहेफिजा में एसबीआई कर्मचारी के घर चोरी हुई है।

गांव वाले भी तलाश रहे

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार ग्राम जोरिया और माना कुंड इलाके में मारपीट की घटना हुई है। यह घटना 30 अप्रैल की दोपहर 12 बजे की है। दोनों घटनाओं में शिकायत करने वाले व्यक्ति अलग—अलग है। लेकिन, आरोपी एक ही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में धुत थे। आते—जाते राहगीरों के साथ मारपीट कर रहे थे। पहली शिकायत सर्जन सिंह गूर्जर (Sarjan Singh Gurjar) पिता रामसिंह गूर्जर उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। जबकि दूसरी एफआईआर सरजू राजपू​त (Sarju Rajput) पिता अर्जुन राजपूत उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। हमलावर ज्ञान सिंह, विजय सिंह गूर्जर और शैतान सिंह हैं। दोनों मामलों में धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर वाला इंजेक्शन जिसको देखने मंत्री, कमिश्नर, कलेक्टर, डीआईजी सभी गए, आज भी वह पहेली है आखिर गया कहां

मुंबई गया है परिवार

Bhopal News
File Image

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल के तड़के चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना जैन कॉलोनी लालघाटी की है। शिकायत चंद्रेश मिश्रा (Chandresh Mishra) ने दर्ज कराई है। चोरी की वारदात संतोष सोनी  के घर हुई है। वे एसबीआई में नौकरी करते हैं। फिलहाल वे मुंबई में पदस्थ हैंं। परिवार भी इस वक्त मुंबई गया हुआ है। घर पर ताला लगा था। शिकायत पड़ोसी ने दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि संतोष सोनी (Santosh Soni) के घर आने के बाद चोरी गई संपत्ति की कीमतों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अंधेरे में युवती हाथ पकड़कर खींचा
Don`t copy text!