BHopal News : युवती को अभद्र बोलकर बदनाम करने की धमकी

Share

Bhopal News : महंगा पड़ा गुड नाइट किस, शादी डॉट कॉम में रिश्तों को लेकर हुई थी पहचान, व्हाट्स एप पर चैटिंग कर लड़का करीब में आया, अब रिश्ता ठुकराकर दे रहा धमकियां

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। शादी डॉट कॉम में रिश्तों के लिए एक युवती ने अपना बायोडाटा डाला। जिसके बाद एक व्यक्ति से उसकी बातचीत फिर नजदीकियां हो गई। इसका आरोपी ने गलत फायदा उठा लिया। अब वह उन बातचीत के आधार पर पीड़िता को धमका रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। आरोपी पटना का रहने वाला है।

इसके बाद करने लगा नजर अंदाज

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 24 जून को 128/22 धारा 506/509—ख (धमकाना और अनादर के आशय से अपमानित करने का मामला) दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी सौरभ वर्मा (Saurabh Verma) है जो कि पटना का रहने वाला है। घटना की शुरुआत फरवरी, 2022 से हुई थी। पीड़िता की उम्र 29 साल है जिसने शादी डॉट कॉम में बायोडाटा डाला था। जिसके जरिए आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। लगभग एक महीने लगातार उससे व्हाट्स एप पर चैटिंग होती थी। सौरभ वर्मा को पीड़िता ने आखिरी बार मार्च, 2022 में गुडनाइट किस किया। उसके बाद आरोपी उसको नजर अंदाज करने लगा। उसके परिजनों और पीड़िता के माता—पिता ने भी संपर्क किया तो उन्हें अपमानित किया गया। मई, 2022 में आरोपी ने बताया कि उसकी सगाई हो गई। जबकि यह बात भी झूठ निकली। पीड़िता को आरोपी से लगाव हो गया था। परिवार सुलह चाहता था। लेकिन, बात नहीं बनी तो अब वह धमकाने लगा। पीड़िता इस सारे घटनाक्रम से काफी व्यथित हैं। वह परेशान चल रही है और पुलिस से मदद मांगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेज कॉलेज की छात्रा ने तोड़ा दम
Don`t copy text!