Bhopal News: सास—ससुर के मकान का ताला टूटा, बहू ने कराई एफआईआर

Share

Bhopal News; दो स्थानों से सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत साढ़े तीन लाख रुपए का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में दो सूने स्थानों में चोरी की वारदात हुई (Theft Case) है। यह दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। यह चोरी भावना परिसर और ​सिद्धी विनायक कैम्पस में हुई है। एक मामले में शिकायत बहू ने दर्ज कराई है। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत साढ़े तीन लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए है। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुर के फोन पर पहुंची थी घर

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 21 फरवरी की दोपहर लगभग सवा दो बजे 88/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) की मामला दर्ज हुआ है। शिकायत गोविंदपुरा शक्ति नगर निवासी अंजू तिवारी पति अजय तिवारी उम्र 37 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम में एडवाईजर है। उनका एक मकान जैन कॉलोनी स्थित भावना परिसर ग्राम मेंडोरी में है। उस मकान में उसके सास—ससुर रहते हैं। सास—ससुर दोनों सीधी शादी में गए थे। घटना वाले दिन ससुर ने फोन पर मकान में चोरी की जानकारी दी थी। वहां जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा था। अलमारी में रखे सोने का एक हार, एक सोने का रानी हार, सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, सोने की तीन जोड़ी झुमकी, सोने के चार कंगन, सोने की छह अंगूठी, सोने की 10 नाक की लोंग, सोने के दो कान के टाप्स, एक सोने की बेंदी, चांदी की 11 जोडी पायल, चांदी की कमर करधन, चांदी के 10 जोड़ी बिछिया, दो दीवार घडी, 20 हजार रूपए नगदी अन्य सामान नहीं मिला। चोरी गए माल की कीमत पुलिस ने साढ़े तीन लाख रूपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पार्किंग के विवाद पर दो भाईयों को पीटा

सूचना आयोग में करते हैं जॉब

इधर, रातीबड़ पुलिस ने 21 फरवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे 89/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) की एफआईआर दर्ज ​की है। जिसकी एफआईआर न्यू सिद्धी विनायक कैम्पस नीलबड़ निवासी सुरेश कुशवाह पिता ​स्वर्गीय सरमन सिंह उम्र 49 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में वे नौकरी करते है। सुरेश कुशवाह भतीजे की सगाई में ग्वालियर गए थे। वहां से आने पर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा था। अलमारी का सामान फर्श पर बिखरा था। मकान से एक सोने की चैन, एक जोडी सोने की झुमकी, 10 साड़ी, दीवान में रखे हुए 15 हजार रूपए नगदी नहीं मिली। सामान की कीमत पुलिस ने 30 हजार रूपए बताई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Habibganj GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!