Bhopal News: रिटायर डीजी के रिश्तेदार के बंगले में चोरी की वारदात 

Share

Bhopal News: गनमैन को थाने पहुंचाकर दर्ज कराया मामला, घर मालिक रहते हैं विदेश में

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिटायर डीजी विजय यादव के गनमैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके में हुई है। घटना रिटायर आईपीएस के रिश्तेदार के बंगले में हुई है। वे इस वक्त विदेश में रहते हैं। इसलिए रिटायर डीजी ने गनमैन को थाने पहुंचाया था। इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग भी नहीं मिला है।

दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर की रात लगभग सवा आठ बजे धारा 454/380 दिन में चोरी का मामला दर्ज किया है। ​जिसकी शिकायत जयपाल सिंह यादव पिता झुमकन लाल यादव उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। जयपाल सिंह यादव (Jaipal Singh Yadav) स्पेशल आर्मस फोर्स में आरक्षक हैं। वह थाना बागसेवनिया स्थित पुलिस लाइन में रहते हैं। जयपाल सिंह यादव मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग से रिटायर आईपीएस विजय यादव (RET IPS  Vijay Yadav) के गनमैन भी है। उनके रिश्तेदार अरविंद विहार कॉलोनी में रहते हैं। चोर बंगले में लगे ताले को तोड़कर चांदी की चूड़ियां, नल की टो​टियां समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 12 हजार है। इस मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन पार्टनर ने झांसा देकर किया बलात्कार
Don`t copy text!