Bhopal News: सोने की अंगूठी और नकदी चोरी 

Share

Bhopal News: उज्जैन गई थी पीड़िता, मकान का नहीं टूटा ताला बिखरा भी नहीं था सामान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चोरी की एक वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। चोरी की रिपोर्ट महिला ने दर्ज कराई है। घटना के वक्त वह घर पर नहीं थी। लेकिन, मकान सूना भी नहीं था।

पुलिस यह बता रही

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत संगीता सिंह (Sangeeta Singh) पति आनंद सिंह उम्र 49 साल ने दर्ज कराई है। वे शाहपुरा स्थित रोहित नगर (Rohit Nagar) फेज—2 में रहती है। उन्होंने बताया कि वे 10 फरवरी को उज्जैन गई थी। वहां से लौटकर वह आई तो अलमारी में रखी सोने की अंगूठी और नकदी पांच हजार रुपए नहीं मिले। पुलिस ने 53/24 धारा 380 सादा चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संगीता सिंह ने बताया कि घर पर उनकी बहू मुस्कान थी। उन्होंने भी किसी को आते—जाते नहीं देखा है। पुलिस घर पर काम करने आने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: खिड़की से हाथ डाल करता था घिनौना काम
Don`t copy text!