Bhopal News: उद्योग विभाग कर्मचारी के सूने मकान में चोरी

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात और नगदी बटोरी, कुल संपत्ति पर अभी सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। उद्योग विभाग के एक कर्मचारी के सूने मकान के ताले चोरों ने चटका दिए। वारदात भोपाल (Bhopal news) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। चोर सोने—चांदी के जेवरात के अलावा नगदी ले गए हैं। घटना के वक्त मकान में कोई नहीं था।

मां गई थी बहन के पास इंदौर

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 22 दिसंबर, 2023 की शाम चार बजे हुई थी। जिसकी शिकायत रोहित उपाध्याय (Rohit Upadhyay) ने दर्ज कराई है। वह जिला राजगढ में फिलहाल रहता है। यहां भोपाल में शिवाजी नगर (Shivaji nagar) में उसकी मां रहती है। रोहित उपाध्याय उद्योग विभाग में जॉब करता है। उसके पिता के निधन होने के बाद यह नौकरी मिली है। उसने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर की शाम चार बजे माँ ताला लगाकर इंदौर बहन के पास चली गई थी। जब 6 जनवरी को रोहित उपाध्याय शिवाजी नगर स्थित घर लौटकर आया तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखे सोने—चांदी के जेवरात सहित नगदी रूपये चोरी हो चुके थे। उसने 7 जनवरी को वारदात की शिकायत एमपी नगर थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने 14/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीएम के जाते ही आदिवासियों को भूल गई भाजपा
Don`t copy text!