Bhopal News: मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत के गैजेट्स ले गए चोर 

Share

Bhopal News: नजदीक रहने वाली मां के पास गए हुए थे बच्चे, परीक्षा की तैयारी के लिए अलग कमरे में रहते थे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शिक्षिका के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यहां से चोर हजारों रुपए के गैजेट्स ले गए। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई। जिस मकान का ताला टूटा वहां टीचर के बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 80 हजार रुपए बताई है।

यह बोल रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 19 से 21 मार्च के दरमियान हुई थी। शिकायत पूजा महाजन (Pooja Mahajan) पति विशाल महाजन उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। वह पिपलानी स्थित शिवलोक फेस—2 में रहती है। वह राजगढ़ में शिक्षक है। पूजा महाजन का नजदीक ही दूसरा भी मकान है। जिसमें बेटा देवराज महाजन और ऐश्वर्या महाजन पढाई करते थे। वे दोनों घर में ताला लगाकर पूजा महाजन के पास आ गए थे। कुछ दिन बाद वे वापस गए तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। कमरे में लैपटॉप, हेडफोन नहीं मिले। मामले की जांच एएसआई मानसिंह (ASI Maan Singh) कर रहे है। पुलिस ने   203/24 धारा 380 (सादा चोरी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ‘हार के डर से दोबारा सौदेबाजी में जुटी भाजपा’
Don`t copy text!