Bhopal News: कर्नल के मकान में चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: घटना के वक्त शहर से बाहर था परिवार, पड़ोसी को दे गए थे घर की चाबी

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज गांधी नगर थाने से मिल रही है। यहां कर्नल के घर में चोरी की वारदात (Bhopal Theft case) हुई है। पीड़ित पूरे परिवार के साथ शहर से बाहर गया है। मकान की देख—रेख के लिए पड़ोसी को घर की चाबी दे गए थे। पड़ोसी ने थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार के लौटने के बाद चोरी (MP Stolen Case) गई रकम का खुलासा होगा।

जबलपुर गया है परिवार

गांधी नगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी प्रधान अरक्षक रवि यादव ने बताया शिकायत पड़ोसी यशवंत कुमार सिंह पिता केबी सिंह उम्र 60 साल ने दर्ज कराई है। वह जिला सैनिक कल्याण में अधिकारी है। वारदात मेपल ट्री कॉलोनी में रहने वाले कर्नल एसके दुबे के मकान में हुई है। एसके दुबे (SK Dubey) उनकी निजी काम से परिवार के साथ 4—5 दिन पहले जबलपुर गए है। मकान की देख—रेख के लिए चाबी यंशवत सिंह (Yashwant Singh) को देकर गए थे। रविवार रात साढ़े नौ बजे मकान की लाईट जलती दिखाई दी थी। शंका होने पर कर्नल के घर जाकर देखा तो दोनों दरवाजों की कुंदी खुली थी। अंदर रखा सामान बिखरा था। अलमारी का भी सामान फर्श पर ​फैला हुआ था। चोरी गए सामान का खुलासा परिवार के आने के बाद ही हो सकेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Naina Pasvan Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जल विभाग कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!