Bhopal News: गायब हो रहे थे सामान, लगाया गुप्त कैमरा 

Share

Bhopal News: सांची पार्लर के कैमरे में कैद हुई घटना के बाद उसके मालिक के पैरों तले जमीन खिसकी, एक व्यक्ति गिरफ्तार तो दूसरे की तलाश जारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सांची पार्लर से रहस्यमय तरीके से सामान गायब हो रहा था। इस बात की हकीकत जानने के लिए उसने गुप्त कैमरा लगाया। जिसके बाद उसने जिस कड़वे सच का सामना किया वह उसे देखकर हैरान रह गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके की है। जिसमें पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे व्यक्ति की भूमिका के संबंध में पड़ताल की जा रही है।

इसलिए मांगी पुलिस से मदद

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 28 सितंबर की शाम लगभग सात बजे 591/22 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत दुर्नादन मिश्र पिता रूदानंद मिश्र उम्र 48 साल ने दर्ज कराई है। वह बीडीए कॉलोनी नारियलखेड़ा इलाके में रहते हैं। दुर्नादन मिश्र (Dunardan Mishra) की शाहजहांनाबाद स्थित सुलतानिया इंफेट्री के पास सांची पार्लर (Sanchi Parlor) है। उनके अलावा उस दुकान में एक कर्मचारी है। उस कर्मचारी का नाम क्रिश है। पुलिस के अनुसार उनकी दुकान से कई समय से सामान और नगदी गायब हो रही थी। उन्हें शक क्रिश पर ही था। लेकिन उनके पास इसके कोई सबूत नहीं थे। जिसके बाद दुर्नादन मिश्र ने दुकान में गुप्त कैमरे लगाए। इसके बाद वह जानबूझकर दुकान से चले गए। इसके बाद उन्होंने कैमरे चैक किए तो उसमें नौकर क्रिश सामान चोरी करता कैद हो गया। वह यह काम अकेला नहीं कर रहा था। उसके साथ दुकान का पुराना नौकर भी शामिल था। दोनों ने मिलकर लगभग 40 हजार का माल और नगदी चोरी की थी। मामले की जांच प्रधान आरक्षक पंकज गौतम (HC Pankaj Gautam) कर रहे है। इस मामले के दूसरे आरोपी का नाम सामने नहीं आया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   मंडला में बकरी चराने गई लड़की को बाघ ने बनाया शिकार
Don`t copy text!