Bhopal News: आंगनबाड़ी कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात नगदी चोरी कर ले गए बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आंगनबाड़ी कर्मचारी के मकान का दिनदहाड़े ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। घर मालिक ड्यूटी पर गया हुआ था। जबकि उसके बच्चे कॉलेज गए थे। घर में तलाशी लेने के बाद चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी ले गए।

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 5 फरवरी को हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में संतोष यादव (Santosh Yadav) ने दर्ज कराई। वह करोंद स्थित विश्वकर्मा नगर में रहता है। वह प्राइवेट काम करते हैं और पत्नी आंगनबाड़ी में काम करती है। संतोष यादव काम पर गए थे। वहीं  पत्नी भी आंगनबाड़ी चली गई थी। लड़का जॉब पर निकल गया था।  दूसरा लड़का कॉलेज गया था। जब वापस संतोष यादव अपनी पत्नी के साथ 5 फरवरी को घर पहुंचा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा था। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात सहित नगदी ले जा चुके थे। जांच प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र कर रहे है। पुलिस ने संतोष यादव की शिकायत पर 128/24 धारा 454/380 (दिनदहाड़े चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 6 फरवरी दोपहर लगभग बारह बजे दर्ज किया गया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: एमपी में संगठन के अल्गोरिदम के भरोसे भारतीय जनता पार्टी
Don`t copy text!