Bhopal News: अपने ही जाल में फंस गया चोर

Share

Bhopal News: डराने के लिए फांसी के फंदे पर लटका, फंदा टूटकर नीचे गिरा तो सोफे के कोने से जाकर टकराया सिर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूना मकान पाकर भीतर घुसा चोर अपने इरादे में कामयाब होता तभी उसका मालिक आ गया। घर के भीतर चोर को देखकर उसने शोर मचा दिया। उसने बचने के लिए दांव खेला और उसमें वह खुद ही चोटिल हो गया। यह रोचक वारदात भोपाल शहर (Bhopal News) के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। जिस मकान को निशाना बनाया गया वह भोपाल रेलवे में तैनात सीनियर अधिकारी का था। उनकी पत्नी पुलिस आरक्षक हैं जो घर पर नहीं थी।

पुलिस को रक्त रंजित हालत में मिला चोर

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात पार्श्व स्तुति कॉलोनी (Parshwa Stuti Colony) में हुई थी। यहां मुकेश कुमार अहिरवार (Mukesh Kumar Ahirwar) का मकान है। जिसमें रोहित कुमार सिलावट (Rohit Kumar Silavat) पिता सुरेश कुमार सिलावट रहते हैं। वे मूलत: नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के रहने वाले हैं। रोहित कुमार सिलावट भारतीय रेलवे (Indian Railways) में सीनियर सीसीटीसी हैं। उनकी पत्नी अर्चना छाया सिलावट (Archna Chhaya Silavat) पुलिस कांस्टेबल हैं। वे जिला अदालत सुरक्षा में ड्यूटी पर गई थी। वहीं रोहित कुमार सिलावट अपनी बहन रेशमा सिलावट (Reshma Silavat) को हमीदिया अस्पताल ले गए थे। वहां से 25 जुलाई की दोपहर लगभग सवा एक बजे वे घर पर पहुंचे। उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। भीतर चोर भी मौजूद था। उसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इस कारण चोर ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। वह कहने लगा कि यदि पुलिस को बुलाया तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। यह चेतावनी देने के बाद वह चादर से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। लेकिन, उसके वजन से फंदा टूट गया और वह नीचे आकर गिर गया। गिरते वक्त चोर का सिर सोफे के किनारे वाले हिस्से से टकरा गया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान भी हो गया। इस बीच लोगों ने पुलिस को खबर कर दी थी। पुलिस जब पहुंची तो वह रक्त रंजित हालत में था। उसने पूछताछ में अपना नाम कपिल छाबड़ा (Kapil Chabra) पिता चंपालाल छाबड़ा बताया। वह बड़वाह जिले का रहने वाला है। पुलिस ने कपिल छाबड़ा के कब्जे से एक बैग (Bag)  बरामद किया। जिसके भीतर सोने—चांदी के करीब सवा एक लाख रुपए के जेवरात थे। मामले की जांच करने एसआई अरविंद कुमार सिंह (SI Arvind Kumar Singh) पहुंचे थे। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकबजनी का प्रकरण 180/25 दर्ज कर दूसरे मामलों में पूछताछ शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Army Exam News: आर्मी की परीक्षा में धांधली की कोशिश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!