Bhopal News: पत्नी से कलह के बाद फंदे से झूला वृद्ध

Share

Bhopal News: पहले चलाता था कपड़ों की दुकान, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। गृह कलह के कारण एक वृद्ध फंदे पर झूल गया। घटना से पहले उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक पहले कपड़ों की दुकान चलाता था। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह दुकान बंद हो गई। घटना स्थल से पुलिस को कोई ठोस सबूत हासिल नहीं हुए हैं। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

शराब पीने का आदी था

शाहपुरा थाना पुलिस को गुरूवार सुबह लगभग सवा आठ बजे विवेक पवार (Vivek Pavar) ने वृद्ध के मौत की सूचना दी थी। शाहपुरा पुलिस मर्ग 39/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश दुबे (ASI Ramesh Dubey) ने बताया मृतक किशोर परिहार पिता लखन लाल उम्र 62 साल है। उसने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। वह रोहित नगर फेस—1 में रहता था। उसकी हबीबगंज ​स्थित 10 नंबर मार्केट में कपड़ों की दुकान थी। वह कुछ समय पहले बंद हो गई। किशोर परिहार (Kishore Parihar) शराब का अत्यधिक सेवन करता था। नशे में आए दिन घर में कलह होता था। घटना वाली रात भी किशोर का पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बाद वह कमरे में चला गया था। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। पत्नी के बोलने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला था। जब सुबह परिजनों के उठाने पर वह नहीं उठा तो कमरे में लगी जाली तोड़ी थी। उसका हमीदिया अस्पताल में पीएम हुआ है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनएसजी कमांडो के पिता के घर चोरी
Don`t copy text!