Bhopal News: यह सोचकर महिला ने खोल दिया दरवाजा

Share

Bhopal News: घर में घुसा बदमाश, महिला अधिकारी से बोला गाना सुनो

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) श्यामला हिल्स इलाके से मिल रही है। यहां एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। जिसकी शिकायत महिला अधिकारी ने दर्ज कराई है। उन्होंने दरवाजा दुर्गंध आने पर खोला था। जिसके बाद वहां एक व्यक्ति घर में घुस गया। महिला अधिकारी ने कंप्लेंट की थी। वह व्यक्ति समझकर उसको भीतर आने दिया। लेकिन, अंदर आने के बाद उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया।

ननि में अधिकारी

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की रात लगभग आठ बजे धारा 454 (दिन में चोरी की नीयत से घुसने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना खुशबू पार्क के नजदीक हुई है। यहां से सीएम हाउस की दूरी ज्यादा नहीं हैं। शिकायत ममता ब्रम्हे पिता प्रकाश ब्रम्हे उम्र 39 साल ने दर्ज कराई है। वह नगर निगम के वार्ड—8 में पर्यावरण अधिकारी है। ममता ब्रम्हे (Mamta Brahme) घर पर अकेली थी। उस वक्त उसको धूम्रपान की दुर्गध आई। इसलिए उन्होंने खिड़की—दरवाजे खोल दिए। उसी वक्त एक व्यक्ति उनके सामने दिखाई दिया। उन्हें अहसास हुआ कि पंखा सुधारने के लिए उन्होंने कॉल किया था वह आया है। वह भीतर जाकर पलंग में बैठ गया। फिर उसने अपना मोबाइल निकालकर साइड में रख दिया।

पुलिस और जनता को देखकर घबराया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

ममता ब्रम्हे ​कुछ समझती उससे पहले बदमाश ने कहा कि मोबाइल देते हुए गाना सुनो। फिर शंका होने पर वह बाहर की तरफ भागी। उसने शोर मचाकर मकान मालिक और उनके बेटे को मदद के लिए पुकारा। उसको लोगों की मदद से दबोचा गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रामजी पिता रज्जन लाल उम्र 28 साल बताया। वह प्रोफेसर कॉलोनी में ही रहता है। घटना सामरिक महत्व वाली कॉलोनी में हुई थी। इसलिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। रामजी (Ramji) के संबंध में पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजीनामा न करने पर दी धमकी

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!