Bhopal Crime : जीजा को इतनी बुरी लगी छोटी सी बात, साले की शादी से पहले ही उसे मारना चाहता था

Share
Bhopal Crime
टीलाजमालपुरा थाने पहुंचा सिराज, जिसने गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए अपने निकाह की रस्में रोक दी थी

चाकू लेकर अपने साथी के साथ दूल्हे को मारने पहुंचा था रिश्तेदार, पुलिस ने दर्ज किया आर्मस एक्ट का मामला

भोपाल। आप हैरान हो जाएंगे यह जानकार कि एक दूल्हा अपना निकाह के सारे कार्यक्रम छोड़कर अपने ही रिश्तेदार को गिरफ्तार करने के लिए थाने (Bhopal Crime) पहुंच गया। थाने में दूल्हे को देखकर पुलिस भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। उसे लगा कि कोई बड़ी मुसीबत आ गई है और अब उसके परीक्षा की घड़ी है। लेकिन, जब हकीकत पता चली तो वह हंस—हंसकर लोट—पोट हो गई।

मामला कुछ इस प्रकार है कि भोपाल के टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिराज का रविवार को निकाह था। इस निकाह में उसने अपने रिश्तेदारों को भी बुलाया था। इन्हीं रिश्तेदारों में शामिल बहनोई आबिद भी पहुंचा था। आबिद भोपाल में ही गैस राहत कॉलोनी में रहता है। वह शादी में हंगामा कर रहा था। यह देखकर सिराज से रहा नहीं गया। उसने आबिद को पास बुलाकर जमकर लताड़ लगा दी। यह लताड़ आबिद को नागवारा गुजरी। वह निकाह का कार्यक्रम छोड़कर निकला और अपने दोस्त बेगमंगज निवासी आरिफ पठान के पास पहुंच गया। दोनों ने छुरी ली और सिराज को सबक सिखाने के लिए पहुंच गए।

Bhopal Crime
थाने में आरोपी आरिफ पठान और आबिद जिन्हें आमर्स एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया

सिराज को आबिद और आरिफ पठान छुरी मारते उससे पहले लोगों ने दबोच (Bhopal Crime) लिया। इसके बाद भारी हंगामा हुआ और मामला थाने पहुंच गया। आबिद और आरिफ को पकड़कर थाने लाया गया। दोनों के कब्जे से बरामद छुरी दी गई। टीलाजमालपुरा टीआई डीपी सिंह ने बताया कि सिराज को निकाह के लिए जाने के लिए कहा गया। वह तैयार नहीं हुआ, उसका कहना था कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह निकाह पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal ATM cheat : बैंकों की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर कमाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश

टीआई ने कहा कि ऐसा मीडिया को पता चल गया तो लोग जमा हो जाएंगे। वह नहीं माना और कार्रवाई कराने के लिए अड़ गया। धीरे—धीरे यह खबर मीडिया में फैली तो सिराज के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। मीडिया उससे बातचीत करना चाहती थी। नतीजतन, सिराज ने फिर पुलिस से मदद मांगी और पुलिस ने सारे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया से साझा की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ पठान बेगमगंज के खिलाफ चोरी मारपीट के मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को आर्मस एक्ट (Bhopal Arms ACT) में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।

Don`t copy text!