Bhopal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवक जख्मी

Share

Bhopal News: ओजस अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हुआ उसका चालक, थाने में प्रकरण दर्ज, सीसीटीवी से पता लगा रही कार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में दो युवक सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला कार सवार अस्पताल भी ले गया। वहां से फिर वह भाग गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वह अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसका नंबर पता लगा रही है।

डिस्चार्ज कराकर एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 8 जून की रात साढ़े दस बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 348/23 थाने में विजय सिंह (Vijay Singh) पिता गंगाचरण यादव उम्र 28 साल ने दर्ज कराई। वह अमराई स्थित नवीन स्कूल (Naveen School) के पास रहता है। विजय सिंह ड्रायवरी का काम करता है। उसने बताया कि वह पल्सर बाइक एमपी—04—एव्ही—6844 पर सवार था। उसको भारत गतखने चला रहा था। दोनों जब राजा भोज तिराहे के पास पहुंचे तो भेल संगम की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भारत गतखने (Bharat Gatkhane) के चेहरे पर कई चोटें आई। दुर्घटना के बाद कार चालक ने भारत गतखने को ओजस अस्पताल (Ojas Hospital) में भर्ती कराया और फरार हो गया। अगले दिन भारत गतखने को वहां से एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 279/337 लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजस्थान के ट्राले से हुई टक्कर में जख्मी व्यक्ति की मौत
Don`t copy text!