Bhopal News: पत्नी को दुश्मन देश का नागरिक समझकर पीट डाला

Share

Bhopal News: पत्नी के मोबाइल फोन पर बातचीत करने को लेकर करता था शक, घरेलू कलह के मामले में प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पत्नी को दुश्मन देश का नागरिक समझकर एक व्यक्ति ने उसको बुरी तरह से धुन दिया। यह पहली बार नहीं हैं वह ऐसा कई बार कर चुका है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सेना में नौकरी करता है और वह पत्नी के चरित्र पर शक करता है।

दो बच्चों की है मां

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 416/22 धारा 323/506 मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी उसका पति है जो कि आर्मी में नौकरी करता है। पत्नी का आरोप है कि पति चरित्र पर शक करता है। वह उसको मोबाइल पर बातचीत करने से रोकने के अलावा आने-जाने को लेकर सवाल-जवाब करता है। इसी बात को लेकर घर में घरेलू कलह होती थी। पीड़िता थाने में भाई और मां केे साथ पहुंची थी। पीछे-पीछे पति भी थाने पहुंचा था। पीड़िता के दो बच्चे है जिनकी उम्र 12 और आठ साल है। पुलिस ेन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: बैंक मैनेजर के साथ धोखाधड़ी
Don`t copy text!