Bhopal News: दो महीने पहले सड़क से उठाकर चिरायु अस्पताल में कराया था भर्ती, हमीदिया अस्पताल ने बिना पड़ताल पुलिस को दे दी सूचना

भोपाल। राजधानी का सिस्टम संवेदनशील होने की बजाय शून्य हो चुका है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति बीमारी की हालत में मिला था। उसे एनजीओ की मदद से चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसको विधायक निधि से पैसा दिलाकर इलाज भी चल रहा था। इस बीच वह व्यक्ति अस्पताल से गायब हो गया। जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया तो उसकी मौत हो गई। यहां से उसको लावारिस बताकर पुलिस को खबर कर दी गई।
भाई के अलावा मुंहबोली बहन का भी पता चला
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार होटल के सामने एक व्यक्ति गंभीर हालत में लगभग दो महीने पहले मिला था। होटल वाले ने मोहन सोनी (Mohan Soni) से संपर्क किया। उन्होंने चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में उसको भर्ती कराया। उसके पास एक आधार कार्ड भी था। जिससे उसकी पहचान कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र स्थित दामखेड़ा निवासी गुडविन (Goodwin) पिता स्वर्गीय पीटर उम्र लगभग 60 साल के रुप में पहचान हुई। उसे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा (MLA Rameshwar Sharma) के आवेदन पर गुडविन के इलाज केे लिए 45 हजार रुपए की मदद भी दिलाई गई। उसको मुंह का कैंसर था। जिस कारण जबड़ा बुरी तरह से खराब हो चुका था। इसी दौरान मरीज 30 अप्रैल को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। वह दोबारा बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजदीप अस्पताल (Rajdeep Hospital) के सामने मिला। उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कैंसर यूनिट नहीं है और उसके डॉक्टर भी नहीं हैं। इसके बावजूद वहां उसका इलाज चलता रहा। इसी दौरान 06 मई की सुबह दस बजे उसकी मौत हो गई। मोहन सोनी ने बताया कि उसके भाई डेविड से संपर्क करके घटना की जानकारी दे दी गई है। उसकी मुंहबोली बहन भी मिल गई है। मामले की जांच एसआई अमन नायक (SI Aman Nayak) कर रहे हैं। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 17/25 कायम कर लिया है। शव अज्ञात बताकर मॉर्चुरी रुम में रखा गया है। हालांकि अब पहचान होने के बाद 08 अप्रैल को पीएम किया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।