Bhopal News: मंदिर में लगे घंटे और दानपेटी से नगदी चोरी

Share

Bhopal News: पुजारी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी का नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खोलती घटना सामने आई है। भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके में एक शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर में लगे घंटे के अलावा अष्ट धातु समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, वारदात करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

दानपेटी का ताला तोड़ा

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात जिंसी के नजदीक आबकारी कैंपस में हुई। यहां शिवशक्ति साईधाम मंदिर हें। जिसमें शिवजी के अलावा दुर्गा, राम दरबार, हनुमान और साई भगवान की प्रतिमाएं हैं। चोरी की वारदात 02—03 फरवरी की दरमियानी रात हुई थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में 03 फरवरी की सुबह रामराज मिश्रा पिता स्वर्गीय रामखेलावन मिश्रा उम्र 69 साल ने दर्ज कराई। वे मंदिर के पुजारी हैं। रामराज मिश्रा (Ramraj Mishra) ने बताया कि शिव प्रतिमा पर अष्ट धातु का तांबा वाला नाग, दो किलो वजनी अलग-अलग पीतल के दो घंटे, दस पीतल के दीपक के अलावा दानपेटी का ताला तोड़कर दान में मिली नकदी ले गया। वारदात को अंजाम देने के लिए चोर दीवार फांदकर भीतर घुसा था। वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 20 हजार रुपए बताई है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 24/26 दर्ज करके संदेही का पता लगाने का काम शुरु कर दिया है। इस संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसके आधार पर संदेही के घर पर दबिश भी दी गई। लेकिन, वह अपने ठिकानों से गायब चल रहा है। मामले की जांच एसआई इंतुलाल उईके (SI Intulal Uikey) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   स्थापना दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!