Bhopal News: विधि विभाग के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Share

Bhopal News: आत्महत्या से पहले अपने अधिकारी को पत्नी से हुए पारिवारिक कलह के कारण तंग आकर कुछ कर लेने का भेजा था संदेश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विधि विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने सरकारी आवास में फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने अधिकारी को मोबाइल पर संदेश भेजा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या की ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। बहरहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि घर में पारिवारिक कलह होती थी। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 7 जून की सुबह साढ़े आठ बजे हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को अनिल लोखंडे (Anil Lokhande) ने दी। मृतक संजय सरोदे (Sanjay Sarode) पिता विठ्ठल राव उम्र 38 साल है। वह तुलसी नगर (Tulsi Nagar) इलाके में रहता था। संजय सरोदे विधि विभाग में नौकरी करता था। उसकी पत्नी से उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी पुलिस थाने भी पहुंची थी। वह शराब के नशे में उसके साथ कलह कर रहा था। समझाईश के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। फिर संजय सरोदे भी बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वह घर पर लौटा और फांसी पर झूल गया। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि संजय सरोदे ने अपने अधिकारी को संदेश भेजा था। जिसमें उसने लिखा था कि उसका पत्नी से विवाद हो गया है। मैं कुछ कर लूंगा। हबीबगंज पुलिस मर्ग 33/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई पप्पू कटियार (SI Pappu Katiyar) के पास है। जनहित में संदेश: नशा करना, गुस्सा करना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि यह आदतें हैं तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चिकित्सक उचित परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी का झांसा देकर लिव इन में किया यौन शोषण
Don`t copy text!