Bhopal News: एलएनसीटी कॉलेज के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: कोर्स के दबाव को लेकर चल रहा था परेशान, जबलपुर से भोपाल आकर कर रहा था तैयारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एलएनसीटी कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगा ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। छात्र मूलतः जबलपुर का रहने वाला था। प्राथमिक जांच में पढ़ाई का टेंशन वाली बात सामने आई है। वह एक महीने पहले ही एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) में पढ़ाई करने के लिए आया था। पुलिस को यह जानकारी उसके रूम पार्टनर ने दी थी।

खेती किसानी करने वाले पिता का इकलौता बेटा था

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना 25 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। रूम पार्टनर तन्मय और सुमित लंच करके कमरे में वापस लौटे थे। उन्होंने देखा कुंदी भीतर से बंद हैं। शव अमृत सिंह कुर्मी पिता प्रमेंद्र सिंह कुर्मी उम्र 20 साल का था। वह जबलपुर से मार्च महीने में ही पढ़ाई करने भोपाल आया था। उसने यहां एलएनसीटी कॉलेज में बीएएमएस के कोर्स में एडमिशन लिया था। वार्डन लालचंद्र ललवानी (Lalchandra Lalwani) की सूचना पर कोलार रोड़ पुलिस मर्ग 32/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अमृत सिंह कुर्मी (Amrit Singh Kurmi) परिवार में इकलौता बेटा था। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पिता प्रमेंद्र सिंह कुर्मी (Pramendra Singh Kurmi) खेती-किसानी करते हैं। जनहित में संदेशः किसी काम का दबाव, परेशानी मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा लगता है तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: Dilip Buildcon का चैक किया गया क्लोन
Don`t copy text!