Bhopal News: छात्र ने जहर खाकर दी जान 

Share

Bhopal News: पिता से लैपटॉप दिलाने की कर रहा था जिद, बेटे के निधन से शोकाकुल हुआ परिवार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। छात्र किस कॉलेज में था यह पुलिस को पता नहीं हैं। थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव का दावा है कि परिजन शोकाकुल थे। इसलिए यह पता नहीं हो सका। चूंकि विवेचना में यह तथ्य आवश्यक नहीं था इसलिए इसको प्राथमिकता में भी नहीं लिया गया। बहरहाल यह बात जरुर सामने आई है कि वह लैपटॉप की जिद पिता से कर रहा था।

मौत होने से पहले बेटे ने दिए यह बयान

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार जहर खाने की घटना 28 फरवरी को हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को नीलबड़ में स्थित एशियन अस्पताल (Asian Hospital) से मिली थी। मामले की जांच एएसआई विनीत कुमार त्रिवेदी (ASI Vineet Kumar Trivedi) कर रहे हैं। छात्र अमन पासवान (Aman Paswan) पिता राजू पासवान उम्र 22 साल है। वह रातीबड़ स्थित बरखेड़ी इलाके में रहता था। वह कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। अमन पासवान ने मौत से पहले पुलिस को बयान दिये थे। जिसमें  बताया था कि माता-पिता से वह लैपटॉप दिलाने के लिए बोल रहा था। पिता ने उसे डपट दिया था। जिस कारण गुस्से में आकर उसने जहर गटक लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान 29 फरवरी की सुबह लगभग दस बजे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस को डॉक्टर गुप्ता ने दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 11/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 'बिंदास पुलिस' ने वायरल कर दिए अश्लील वीडियो
Don`t copy text!