MP Rape & Eyes Broken: 6 साल की बच्ची से ज्यादती के बाद उसकी आंखें फोड़ी

Share

मासूम को नाजुक हालत में जबलपुर मेडिकल में कराया गया भर्ती, परिवार ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने के लगाए आरोप, संदेहियों को हिरासत में लिया

MP Rape & Eyes Broken
गांव में पूछताछ करते पुलिस के अफसर

भोपाल। (Madhya Pradesh Minor Rape Case) महज 6 साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी (Damoh Rape And Eyes Broken Case) की गई। हैवानियत करने वालों ने उसकी दोनों आंखे भी फोड़ दी। परिवार को जब वह मिली तो उन्हें लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। मां के आंचल में आते ही उसने करुण पुकार के साथ मम्मी पुकारा। जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दिल दहलाने वाली घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Crime News) के दमोह (Damoh Crime News) जिले की है। मासूम बच्ची बुधवार दोपहर 12 बजे से लापता थी। परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मौके पर आईजी सागर अनिल शर्मा (IPS Anil Sharma) और दमोह एसपी हेमंत चौहान (SP Hemant Chouhan) भी पहुंच गए थे। इधर, मामले ने राजनीतिक तूल भी ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (EX CM Kamal Nath) समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार की कानून—व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Minor Girl Rape) के दमोह (Damoh Minor Girl Rape) जिले में स्थित जबेरा थाना क्षेत्र की है। थाने से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक किसान परिवार रहता है। किसान की दो बेटियां है जिसमें से बड़ी बेटी बुधवार दोपहर पिता के पीछे—पीछे खेत चली गई थी। पिता को इस बात की खबर तब मिली जब वह खेत से घर पहुंचा। पत्नी ने बताया कि वह आपके खेत जाते ही पीछे गई थी। परेशान परिवार ने जबेरा टीआई दीपक खत्री (TI Deepak Khatri) को फोन पर घटना की जानकारी तुरंत दे दी थी। लेकिन, पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है। जब वह नहीं मिली तो आस—पास उसकी तलाश की गई। बुधवार की रात भी गुजर गई पर बच्ची का सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति एक खंडहरनुमा मकान के पास लकड़ी बीनने गया था। वहां उसको बच्ची बेहोशी की हालत में दिखाई दी। जिसकी सूचना उसने पीड़ित परिवार को दी। परिवार वहां पहुंचा तो उसको लगा कि बच्ची का निधन हो गया है। मां ने उसको छाती से लगा लिया। छाती से लिपटते ही मासूम मम्मी कहकर चीख पड़ी। इसके बाद उसको तुरंत सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया गया। यहां से उसको गंभीर बताकर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डाकघर कर्मचारी के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

बच्ची का पूरा शरीर नोंचा गया

बच्ची के साथ दरिंदगी (Damoh Brutal Rape Case) करने वाले दो या उससे अधिक है। ऐसी शंका पुलिस ने जताई है। बच्ची की दोनों आंखे फोड़ (Damoh Eyes Puncture) दी गई है। उसके बाएं हाथ को तोड़ दिया गया। उसकी पहनी हुई अंडर वियर और कपड़ों से उसके हाथ—पैर बांध दिए गए थे। वह बहुत बुरी हालत में परिवार को मिली थी। पुलिस को शक है कि विरोध करते वक्त आरोपी ने मुक्का मारा जिसकी चोट आंख में  लगी और उससे पुतली फट गई। बच्ची गुरुवार सुबह 8 बजे मिली थी। यानि दोपहर 12 बजे से गायब बच्ची 20 घंटे तक दरिंदों के कारण तड़पती रही। यह पता चलने के बाद दमोह एसपी हेमंत सिंह चौहान (IPS Hemant Chouhan) मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचने वालों में भाजपा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी (BJP MLA Dharmendra Singh Lodhi) भी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (EX CM Kamal Nath) ने सोशल मीडिया में ट्वीट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) को संबोधित करते हुए कहा लॉक डाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना वह भी तब जब आम आदमी आवश्यक वस्तुओं के लिए भी घर से बाहर निकल नहीं पा रहा। वहां अपराधी बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। एक महीने में आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाए। लापरवाह पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की जाए। इधर, मुख्यमंत्री निवास से डीजीपी विवेक जौहरी (DGP Vivek Johri) से रिपोर्ट मांगी गई। जिसके बाद आईजी सागर को मौके पर भेजा गया। इस मामले में तीन संदेहियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनमें दो संदेहियों को पुलिस की टीम घटनास्थल लेकर भी पहुंची थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: सास—बहू के झगड़े की वजह बना इंजीनियर का पैसा

अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!