Bhopal News: बाग दिलकुशा के पास पतंग वाली गली में चली थी गोली, वारदात में शामिल एक संदेही को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल। कटी पतंग को लेकर गोली चलने की घटना हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। ऐशबाग क्षेत्र में चली गोली कांड के मामले में कारण सामने आ गया है। यहां पतंग लूटने के विवाद पर रंजिश हो गई थी। जिस कारण दो आरोपियों ने मिलकर दो दोस्तों को गोली मार दी थी। एक गोली दोस्त को लगी हैं। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह भी वहां से गायब हो गया हैं।
कटी पतंग लूटने को लेकर हुई रंजिश
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 28 दिसंबर रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। थाने में रिपोर्ट तालिब खान (Talib Khan) पिता माजिद खान उम्र 20 साल ने दर्ज कराई है। वह भानपुर (Bhanpur) स्थित पुरानी मल्टी में रहता है। तालिब खान फॉल्स सीलिंग का काम करता है। उसकी दोस्ती नफीस राजा (Nafis Raja) के साथ थी। दोनों एक ही काम करते हैं। पिछले दिनों ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित पतंग वाली गली के पास एक कटी हुई पतंग लूटने को लेकर अमन और अरमान के साथ विवाद हो गया था। कुछ दिन पूर्व हुई इस घटना में उस वक्त कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ। लेकिन, दोनों आरोपियों ने रंजिश पाल रखी थी। इसी बात को लेकर नफीस राजा को वह सबक सिखाने पहुंच गए। आरोपियों ने कट्टे से गोली चलाई तो उसे नफीस राजा ने हाथ से पकड़ लिया। जिस कारण वह उसके हाथ को चीरती हुई निकल गई। उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। हालांकि वह भी अब अस्पताल से गायब हैं। पुलिस उसे भी तलाश रही हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कट्टा कारतूस जिससे खरीदा गया उसकी भी जानकारी जुटा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।