Bhopal News: नर्सिग कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: कॉलेज लाइफ में था तो यह बोलकर ले जाता था लीला होटल, अब कंपनी में जॉब लगी तो लड़के के बदल गए सुर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। युवा मन चंचल होता है। उसे दोस्त—यार नजर आते हैं। यह फ्रेंडशिप अगर लड़का—लड़की के बीच हो तो उसे जिंदगी की परिभाषा दूसरी नजर आती है। लेकिन, गंभीरता का अहसास होते ही वह नासूर दिखने लगती है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां होटल में ले जाकर नर्सिग कॉलेज की छात्रा के साथ ज्यादती करता था। ऐसा उसने शादी करने की बात बोलकर किया था। अब उसकी मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब लग गई है। इस कारण वह पुराने दोस्त से बच रहा है। जिस कारण महिला दोस्त थाने पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है।

एक महीने से नहीं की बातचीत, रिश्ते बनाने की बात पर देता है धमकी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 24 मार्च की दोपहर लगभग पौने दो बजे 127/23 धारा 376—2—एन/506 (कई बार ज्यादती और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 21 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह भोपाल के एक नर्सिग कॉलेज में कोर्स कर रही है। उसकी पहचान जुलाई, 2022 में चेतन शर्मा (Chetan Sharma) से हुई थी। उसने झांसा दिया था कि वह उसके साथ शादी करेगा। यह बोलकर आरोपी उसको एक बार घुमाने के बहाने लीला होटल (Leela Hotel) में ले गया। यहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला कई बार फरवरी, 2023 तक चला। इसी दौरान उसकी इंदौर में जॉब लग गई। अब वह युवती से बातचीत नहीं करता है। इतना ही नहीं उसके फोन उठाने पर उसको काट देता है। युवती ने कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहती है। क्योंकि ऐसा बोलकर उसने उसके शरीर के साथ खिलवाड़ किया है। लेकिन, आरोपी चेतन शर्मा ने शादी करने से इंकार कर दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: इस बार मौत धोखा न दे दे इसलिए किए थे ऐसे इंतजाम
Don`t copy text!