MP Political News: रविवार को भाजपा मुख्यालय भवन का होगा शिलान्यास

Share

MP Political News: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आने के पहले भाजपा बूथ विस्तारक योजना एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाई, बूथ में जाकर सुनेंगे मन की बात

MP Political News
                     ADVT

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को भोपाल में होंगे। इस दौरान उनके तीन अलग—अलग पार्टी (MP Political News) से जुड़ी गतिविधियां रखी गई है। इसमें दो कार्यक्रम बूथ विस्तरक योजना से जुड़े थे। उनके आगमन की सूचना से पहले भाजपा मुख्यालय ने ​बूथ विस्तारक योजना कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हो सकती है रणनीतियों पर चर्चा

भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (President Jagat Prakash Nadda)  26 मार्च को सुबह 10.10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से वे गांधी नगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक—53 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद लगभग दो बजे बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय भवन का शिलान्यास रखेंगे। यहां से वे पौने तीन बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: दोस्ती में खुलकर बात करना पड़ा महंगा, बलात्कार किया
Don`t copy text!