Nepali Community News: नेपाली नागरिकों से अनाथ आश्रम ने की अपील

Share

Nepali Community News: नेपाली मूल की बता रही महिला दो साल पहले सागर जिले में मिली थी, अब बोलने की स्थिति में आई तो सामने आई काठमांडू से जुड़ी यह जानकारी

Nepali Community News
नेपाली महिलाओं के लिए फ्री स्कीम समझने के लिए नंबर पर संपर्क करें।

सागर/भोपाल। यदि आप नेपाली समाज के किसी भी नागरिक अथवा व्यक्ति को जानते हैं तो यह उनसे जुड़ा समाचार हैं। मामला एक महिला के परिजनों की तलाश से जुड़ा है। यह महिला नेपाली (Nepali Community News) मूल की होने का दावा कर रही है। इससे पहले दो साल तक उसकी मानसिक स्थिति सामान्य करने में अनाथ आश्रम ने काफी परिश्रम भी किया। अब वह बातचीत करने की अवस्था में हैं। लेकिन, उसे अपने परिजनों के ठिकाने की स्पष्ट जानकारी नहीं हैं।

इसलिए नेपाली समाज से मांगी जा रही मदद

यह जानकारी देते हुए सागर (Sagar) जिले में स्थित करूणालय आश्रम (Karunalaya Ashram) की संचालिका सिस्टर विनया (Sister Vinya) ने बताया कि वह दो साल पहले फुटपाथ पर मिली थी। उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए उसे पहले स्वस्थ्य करने पर काम किया गया। अब वह बातचीत करने की अवस्था में आ गई है। वह अपना नाम अंजला बता रही है। उसके पति का नाम विनोद मोहतवा बता रही है। उसने बताया है कि उसके दो बच्चे भी है। एक बच्चे का नाम राज तो दूसरे का लकी वह कह रही है। उसने बताया है कि उसके ससुर का नाम महेंद्र है। सास का नाम सीता बता रही है। उसने पहले मधुबनी जिला बताया था। गुगल में उसे तलाशा गया तो वह बिहार का निकला। बिहार पुलिस नियंत्रण कक्ष ने उसके ठिकाने को लेकर इंकार कर दिया। अब महिला का कहना है कि मधुबनी (Madhubani) जिला काठमांडू के नजदीक हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को अनाथ आश्रम ने जानकारी भेज दी है। लेकिन, चुनाव के चलते यह सूचना तुरंत नेपाल (Nepal) सरकार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। अनाथ आश्रम ने भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सोनी (Mohan Soni) के जरिए द क्राइम इंफो से मदद मांगी हैं। यदि नेपाली समाज के किसी भी व्यक्ति के पास उक्त महिला से जुड़ी जानकारी है तो वह उसके पास जाकर परिजनों को मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीसरी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Nepali Community News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!