Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: आग से झुलसकर पहले अस्पताल में हुआ था भर्ती, फिर बेहोशी की हालत में लावारिस मिला

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हमीदिया अस्पताल से मिल रही है। यहां एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पहले उसकी पहचान नहीं हुई थी। पड़ताल में पता चला कि वह पहले आग से झुलसा था। जिसका कुछ दिन इलाज भी चला था। उसको झाड़ियों से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ​

काफी गरीब है परिवार

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर घोसी ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। जिस पर बजरिया पुलिस मर्ग 16/21 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। शव अज्ञात व्यक्ति का था। जिसकी उम्र 60 साल है। उसको एम्बुलेंस की मदद से 06 सितंबर को अस्पताल में लाया गया था। वह झाड़ियों में मिला था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक बाबूलाल पिता मानसिंह उम्र 70 साल हैं। वह द्वारिका नगर इलाके में रहता था। बाबू लाल (Babu Lal) का जीवन भीख मांगकर चलता था। वह 31 अगस्त को आग से झुलसकर जख्मी भी हुआ था। उस वक्त वह भर्ती कराया गया था। फिर डिस्चार्ज होने के बाद वह घर भी चला गया था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: छात्रा को छेड़ा, शिकायत करने पर धमकी
Don`t copy text!